Jodhpur: मसीहा या ‘बाहुबली’? कैंटीन में भिड़े डॉक्टर्स, गालियां देते वीडियो हुआ वायरल

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक बार फिर डॉक्टर के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया है. गोली देने वाले डॉक्टर हर क्लिनिक में मिलेंगे, लेकिन यह डॉक्टर गाली देते है. इनका नाम डॉक्टर वैभव सीरवी बताया जा रहा है. इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में संबंधित रेजिडेंट डॉक्टर कैंटीन संचालक, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहा है.
जानकारी के अनुसार वैभव सीरवी केएन चेस्ट अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं. घटना एमडीएम अस्पताल के बाहर शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जिले भर में चर्चा हो रही है.
सूत्रों के अनुसार किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद डॉक्टर ने आपा खो दिया और कैंटीन संचालक और वहां मौके पर मौजूद लोगों को गालियां देनी शुरू कर दी सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची को डाॅक्टर ने पुलिसकर्मियों को भी जमकर गालियां दी. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया.
वीडियों अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है, लेकिन लोगों को कहना है कि डाॅक्टर को इस तक से अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए. एक डाॅक्टर के तौन पर उन्हें एक शोभा नहीं होता है.
लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश
सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ने गालियां सुनने के बाद भी इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया है. यहां तक कि शांति भंग की धाराओं में भी कार्रवाई नहीं की गई, जिसे लेकर अस्पताल में इलाज कराए आए मरीजो और उनके परिजनों में पुलिस के प्रति काफी रोष है. वहीं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि डाॅक्टर का काम गोली देने का होता है न कि किसी को गाली देने का. जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.




