हरियाणा

हरियाणा के जींद की बेटी करेगी दिल्ली पर राज, आज लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लंबे अंतराल के बाद भाजपा ने कल अपना सीएम का नाम घोषित कर दिया। रेखा गुप्ता को दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा गुप्ता जुलाना के नंदगढ़ गांव की बेटी है और पढ़ाई से ग्रेजुएट की हुई है रेखा गुप्ता की उम्र 50 साल है और उनका परिवार नंदगढ़ गांव में ही रहता है।बेटी के सीएम बन जाने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है घर पर लोग परिवार को बधाइयां देने के लिए आ रहे हैं। रेखा गुप्ता का पिता व्यवसाय से बैंक ऑफ़ इंडिया में बैंक मैनेजर की नौकरी करते थे।

राजनीति में लंबा अनुभव, संगठन में मजबूत पकड़
बीजेपी ने दिल्ली की कमान तेजतर्रार नेता रेखा गुप्ता को सौंपकर यह संकेत दिया है कि पार्टी राजधानी में महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है।

कौन हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।

रेखा के पति पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया। रेखा गुप्ता के दो बच्चे बेटा निकुंज गुप्ता और बड़ी बेटी हर्षिता गुप्ता हैं। बेटी पिता की तरह व्यवसाय में अग्रसर है, जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है। रेखा गुप्ता के परदादा का नाम मनीराम जिंदल और दादा का नाम गंगाराम जिंदल था। पहले यह परिवार नंदगढ़ गांव में रहता था, लेकिन बाद में जुलाना आकर रहने लगा और आढ़त का व्यवसाय शुरू कर दिया।

उनके चाचा रमेश जिंदल अभी आढ़त का काम कर रहे हैं। रेखा गुप्ता के परिवार ने नंदगढ़ गांव में शिव मंदिर भी बनवाया हुआ है। आज भी उनके रिश्तेदार समय मिलने पर गांव आते हैं और पुराने परिचितों से मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button