जाट सेवा संघ छोटूराम धाम जसिया जिला कार्यकारिणी का किया गठन
भिवानी,(ब्यूरो): जाट धर्मशाला में प्रधान रणसिंह बैनीवाल की अध्यक्षता में जाट सेवा संघ छोटूराम धाम जसिया की बैठक आयोजित हुई। बैठक में धाम जसिया से कै. भूपेन्द्र, प्यारे लाल, कै. रामकरण दलाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में जाट सेवा संघ छोटू राम धाम जसिया की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कै. भीम सिंह मित्ताथल को संरक्षक, डी.पी सतवीर सिंह मंढाणा को उपप्रधान, सूरजभान राड़ गिगनाऊ को उपप्रधान, होशियार सिंह धनाना को उपप्रधान, उमेद सिंह फरटिया भीमा फरटिया को उपप्रधान, कपूर सिंह सनसनवाल पुर को उपप्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी। राजवीर सिंह बोहरा नीमड़ीवाली, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह डीसी कालोनी भिवानी, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार सरल को महामंत्री, वेद प्रकाश घणघस धनाना को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी। होशियार सिंंह जताई, पूर्व सरपंच बलवान सिंह तालू, जंगवीर सिंह अलखपुरा, जसवंत सिंह बल्हारा कुंगड़, जगदीश सिवाड़ा, जयबीर सिंह जाखड़, गजेन्द्र सिंह फौजी अजीत पुरा, दलीप सिंह सिरसी, जयचंद सिधनवा को सचिव तथा बलबीर सिंह बजाड़ को प्रैस प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे अपनी जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरा करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।




