हरियाणा

120 महिलाओं के साथ रेप करने वाले जलेबी बाबा की हिसार जेल में मौत

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिलाओं को बनाया था शिकार

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । हिसार । विनोद गांधी । हरियाणा के हिसार जिले में केंद्रीय कारागार-2 में देर रात करीब 11 बजे बिल्लू राम उर्फ जलेबी बाबा की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। वह दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में 14 साल की सजा काट रहा था जलेबी बाबा के नाम से मशहूर कैदी का सही नाम बिल्लू राम उर्फ अमरपुरी था

फतेहाबाद के टोहाना निवासी बिल्लू राम उर्फ जलेबी बाबा द्वारा कई महिलाओं से संबंध बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। टोहाना के लोगों ने तब बाबा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मामला चर्चित होने पर टोहाना सिटी थाना पुलिस ने 19 जुलाई 2018 को जलेबी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस ने बाद में नामजद बिल्लू बाबा को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर उसके घर से 100 से ज्यादा वीडियो बरामद किए थे। इनमें वह अलग-अलग महिलाओं से संबंध बनाता दिखा था। फतेहाबाद की अदालत ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के एक मामले में उसे 14 साल की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Related Articles

Back to top button