सिर कटी ला/श का मामला, जालंधर देहाती पुलिस ने कुछ ही घंटे में सुलझाई गुत्थी, हत्यारा गिरफ्तार
जिला जालंधर के अलावलपुर में आज एक व्यक्ति बुरी तरह कत्ल कर दिया गया था। पुलिस ने कुछ घंटों में गुत्थी सुलझा ली है।
जिला जालंधर के अलावलपुर में आज एक व्यक्ति बुरी तरह कत्ल कर दिया गया था। पुलिस ने कुछ घंटों में गुत्थी सुलझा ली है। केस को सॉल्व करते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते यह कत्ल किया गया है। हत्यारे की पहचान सोनू के रूप में हुई है। हत्यारे से एक लोहे का दातर भी बरामद किया गया है जिससे उसने कुलविंदर सिंह का कत्ल किया था।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर अंकुर गुप्ता ने बताया कि अलावलपुर में आज कुलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति का कत्ल कर दिया था जिसके बाद मौके पर पहुंचकर इन्वेस्टिगेशन की तो पता चला कि सोनू नाम के व्यक्ति ने कत्ल किया है। यह दोनों एक-दूसरे को जानते थे। सोनू का कहना था कि एक वारदात में यह भी उसके साथ था, सजा सिर्फ उसे ही भुगतनी पड़ी, जिसका बदला लेने के चलते सोनू ने कुलविंदर का कत्ल किया। फिलहाल सोनू को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।