महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत करेगी आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर के पदों पर नियुक्तियां : जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी, (ब्यूरो): वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में भाजपा महिला सशक्तिरण की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है, जिसके लिए समय-समय पर महिलाओं के हित एवं उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर के खाली पदों पर करीबन 7100 पदों को भरे जाने की घोषणा की है। जिन पदों को भरे जाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय ना केवल हजारों महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि प्रदेश के बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को पोषण व देखभाल की बेहतर सुविधाएं भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह दूरदर्शी कदम से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों को भरना ना केवल बाल और महिला कल्याण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रदेश की भाजपा सरकार का यह कदम समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।