भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है आगे : जयसिंह वाल्मीकि
केंद्रीय बजट में की गई अनेक दूरदर्शी समावेशी नीतियों की घोषणा
भिवानी (ब्यूरो): वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि केंद्रीय बजट में अनेक दूरदर्शी समावेशी नीतियों की घोषणा की गई है, जो कि समस्त देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह एक विकासोन्मुख एवं संतुलित बजट है। यह देश बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग किसान, युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी या औद्योगिक सभी की खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्गो के लिए यह बजट एक वरदान साबित होगा। जिसकी समाज का हर वर्ग भरपूर सराहना कर रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी कदम बढ़ा रहे है। उसी तर्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार भी प्रदेश व प्रदेशवासियों के हित एवं उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर गंभीरता से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आम नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देने, सामाजिक कल्याण तथा प्रदेशवासियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में लागू हुई योजनाओं से देश व प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आमजन का जीवन स्तर भी ऊंचा हुआ है। भाजपा शासनकाल में लोगों को लंबी-लंबी लाइनों व भ्रष्टाचार से पीछा छूटा है तथा आज लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है, यह सब प्रदेश सरकार की पारदर्शिता व जनहित की योजनाओं के कारण ही संभव हो पाया है।