‘लगा बेटा हुक्का पीने गया है…’, कमरे का नजारा देख मां के उड़े होश; युवक के खौफनाक कदम से मचा हड़कंप

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के नहर कॉलोनी में रहने वाले और सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत 38 साल के विक्रांत ने घर में पंखे पर परने से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने आत्महत्या की उस समय उसकी मां घर के बाहर बैठी थी।
पत्नी बच्चों के साथ मायके बरवाला गई थी। पता चलने पर स्वजनों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मृतक को आते थे मिर्गी के दौरे
जाखोद खेड़ा के रहने वाले विनोद ने बताया कि उसका भाई विक्रांत सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। वह परिवार के साथ नहर कॉलोनी में रहता था। पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने बताया कि विक्रांत को मिर्गी के दौरे आते थे। उसकी एक निजी अस्पताल से दवाइयां भी चल रही थी।
दो दिन पहले उसकी पत्नी बेटा और बेटी को साथ लेकर मायके बरवाला गई थी। घर पर भाई और मां दोनों थे। शनिवार शाम को मां घर के बाहर बैठी थी। विक्रांत अंदर वाले कमरे में था। मां ने सोचा कि रोजाना की तरफ विक्रांत पड़ोस में हुक्का पीने के लिए गया है इसलिए उसने कमरे के अंदर जाकर नहीं देखा।
आधे घंटे तक भाई दिखाई नहीं दिया तो मां ने उसके फोन पर कॉल की तो फोन की घंटी भाई के कमरे में बजी। घंटी सुनने के बाद मां कमरे के अंदर गई तो हैरान थी। विक्रांत ने कमरे के अंदर पंखे पर परने से फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई थी। यह देखकर मां पड़ोस में गई और पड़ोसियों को बुलाकर लेकर आई। उसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया।




