टेक्नोलॉजी

iPhone Air Price Cut: लॉन्च के 5 महीने बाद ही ₹25,000 सस्ता हुआ आईफोन एयर, अब मात्र इस कीमत पर उपलब्ध

सितंबर में लॉन्च होने के बाद अक्सर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि अपग्रेड वर्जन के आने से पहले कुछ ही समय में फोन की कीमत हजारों रुपए घट जाए लेकिन पिछले साल एक ऐसा मॉडल आया जो लॉन्च के 5 ही महीने में लगभग 25 हजार रुपए सस्ता हो गया है. हम जिस मॉडल के बारे में आपको बताने वाले हैं उस फोन का लॉन्च से पहले काफी बज्ज था लेकिन लॉन्च के कुछ ही महीनों में कहानी बदल गई.

iPhone Air Price in India

हम जिस फोन की बात कर रहे हैं उस फोन का नाम है iPhone Air, पिछले साल इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1 लाख 19 हजार 900 रुपए में लॉन्च किया गया था. Vijay Sales पर इस फोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,19,900 रुपए के बजाय 25000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 94 हजार 900 रुपए में बेचा जा रहा है. मुकाबले की बात करें तो इस फोन की टक्कर Samsung Galaxy Z Flip6 5G, OPPO Find N3 Flip और vivo X200 Pro 5G जैसे मॉडल्स से होती है.

ऐसे बचाएं 4500 रुपए तक

एक्स्ट्रा डिस्काउंट चाहिए तो आप फोन खरीदते वक्त ICICI, HDFC, Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करते वक्त आप 4 हजार रुपए का एडिशनल डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि HSBC बैंक कार्ड पर आपको 4500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा.

25 हजार रुपए के फ्लैट डिस्काउंट और बैंक कार्ड ऑफर्स (4500 रुपए) के बाद आईफोन एयर का 256 जीबी वेरिएंट आप लोगों को 90490 रुपए का मिल जाएगा. अगर आपको 4000 रुपए का डिस्काउंट मिलता है तो यही फोन आपको 90990 रुपए का पड़ेगा.

iPhone Air Specifications

इस मॉडल में 6.5 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में A19 Pro प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है.

Related Articles

Back to top button