टेक्नोलॉजी

iPhone 17 Pro Max Price Cut: विजय सेल्स पर मिल रही भारी छूट, पहली बार ₹1.37 लाख से कम हुई कीमत

यदि आप एपल के फैन हैं और नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए सही समय है. पहली बार iPhone 17 pro Max की कीमत में काफी कमी आई है. Vijay Sales पर चल रहे ऑफर में इस प्रीमियम फोन की कीमत में बड़ी कटौती देखी जा रही है. बैंक ऑफर्स के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत 1.37 लाख रुपये से भी नीचे पहुंच गई है. इसमें दमदार A19 Pro चिप, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं.

कीमत में बड़ी कटौती

विजय सेल्स पर आईफोन 17 प्रो मैक्स की लिस्टेड कीमत 1,47,900 रुपये है, जो इसके लॉन्च प्राइस 1,49,900 रुपये से कम है. प्लेटफॉर्म चुनिंदा बैंक ऑफर्स के जरिए 11,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दे रहा है. इन ऑफर्स के बाद फोन की प्रभावी कीमत 1,37,000 रुपये से नीचे पहुंच जाती है. यूजर्स चाहें तो पुराने फोन के एक्सचेंज से और ज्यादा बचत कर सकते हैं, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले में फ्लैगशिप दम

iPhone 17 Pro Max में Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. रिव्यू के दौरान यह फोन गेनशिन इम्पैक्ट और वुथरिंग वेव्स जैसे हैवी गेम्स को लंबे समय तक स्मूथ तरीके से चला सका. फ्रंट में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है. स्क्रीन ब्राइटनेस और कलर आउटपुट दोनों ही प्रीमियम एक्सपीरियंस देते हैं.

कैमरा और बैटरी यूजर्स को करेगा खुश

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें तीनों 48MP सेंसर शामिल हैं- मेन, अल्ट्रावाइड और 4x टेलीफोटो. यह सेटअप खासकर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए काफी वर्सेटाइल माना जा रहा है. बैटरी लाइफ भी मजबूत है और एक बार चार्ज करने पर फोन आराम से पूरा दिन चल जाता है. साथ ही USB-C चार्जिंग और MagSafe सपोर्ट इसे और ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं.

Related Articles

Back to top button