हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
कुरुक्षेत्र: हर साल की तरह अबकी बार भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) का आयोजन होगा, जिसके लिए प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए जिला प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने कमर कस ली है. बता दें कि हर साल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटक यहाँ आते हैं।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीओ पंकज सेतिया ने बताया 28 नवंबर से कुरुक्षेत्र में इस कार्यक्रम का आगाज होगा, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सरस मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, 5 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्री गणेश करेंगे। इस कार्यक्रम में दूसरे राज्यों से सैकड़ो की संख्या में कलाकार पहुँच कर अपने- अपने राज्य की संस्कृति से पर्यटकों को रूबरू करवाएंगे। अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानिया पार्टनर देश और उड़ीसा पार्टनर राज्य होगा।




