तालु गौशाला में 50 लाख रूपये से लगाई जाएगी इंटरलॉकिंग टाइलें: कपूर सिंह वाल्मीकि
भिवानी,(ब्यूरो): बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गौवंश को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। तालु गौ लोक धाम गौशाला में 50 लाख रूपये की धनराशि से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। मां-बाप और गौ सेवा से बढकऱ कोई सेवा नही है। साधन संपन्न लोग गौशालाओं के संचालन में अधिक से अधिक सहयोग करें। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे खेतों में गाय की गोबर से बनी खाद का प्रयोग करें ताकि हमें खाने को जहर मुक्त अनाज मिल सके। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद्य पदार्थों के प्रयोग से जमीन भी जहरीली हो गई है। जहरीले खान-पान से हमारे खून पसीने की कमाई का पैसा मजबूरीवश बीमारियों पर खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमें गौ माता के साथ-साथ जमीन को भी बचाना जरूरी है। इससे हमें शुद्घ चीजे खाने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा करना सनातन संस्कृति में परम धर्म माना गया है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है, जिसको हर भारतीय माता का रूप मानते हैं। विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को विश्व में अलग पहचान मिल रही है। पूरा विश्व भारत को योग गुरु मानता है। विकसित भारत के लिए सरकार किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए वचन बद्घता के साथ विभिन योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।




