3 नवंबर को सड़कों पर उतरेगी इनेलो, सैनी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

चंडीगढ़ : प्रदेश के किसानों को बरसात से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा न दिए जाने पर इनेलो ने कड़ी नाराजगी जताई है। अब विरोध स्वरूप इनेलो सभी 22 जिलों के मुख्यालयों पर 3 नवंबर को प्रदर्शन करेगी। उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र साैंपा जाएगा। हरियाणा में खाद की किल्लत, धान-बाजरे की खरीद में लापरवाही के भी इनेलो ने आरोप लगाए हैं। इसलिए सभी 22 जिलों में प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला ने प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
जिला प्रभारियों की सूची इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को रोहतक, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा को जींद, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी को कुरूक्षेत्र, विधायक अदित्य देवीलाल को झज्जर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती को अंबाला, उमेद लोहान को हिसार जिले की जिम्मेदारी साैंपी है।
पूर्व एचसीएस प्रताप सिंह को फरीदाबाद, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला को फतेहाबाद, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को यमुनानगर, ओमप्रकाश गोरा को भिवानी, डा. सीताराम को सिरसा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू को सोनीपत, पूर्व विधायक रणवीर मंदोला को दादरी का प्रभारी बनाया है। रामपाल माजरा एवं प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल को कैथल, पूर्व डीजीपी एवं पूर्व एचसीएस सतवीर सैनी को पंचकूला, नरेंद्र वर्मा एवं वेद मुंडे को रेवाड़ी, जसवीर ढिल्लो को महेंद्रगढ़, आनंद श्योराण को पलवल और सुरजीत संधू को पानीपत, फूल सिंह मंजूरा को करनाल, विजय पंचगामा और अशोक प्रधान को गुरुग्राम और ताहिर हुसैन को मेवात का प्रभारी बनाया गया है।




