Life Style

भारतीय पेरेंट्स को बेहद पसंद होते हैं बच्चों के ये क्‍यूट निक नेम, सुनकर आपको भी हो जाएगा प्यार

घर में बच्चे के जन्म लेते ही माता-पिता की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। जिसकी शुरूआत उसे क्यूट सा निक नेम देने के साथ होती है। बच्चे के लिए एक प्यारा सा नाम पसंद करना भले ही आसान काम लगता हो लेकिन असल में बेहद मुश्किल काम होता है। जिसमें कई बार पेरेंट्स को कई दिन तक लग जाते हैं। अगर आप भी इस उलझन से गुजर रहे हैं तो हिंदू बच्चों की क्यूट बेबी नेम लिस्ट, आपकी मुश्किल को आसान बनाने वाली है। आप इस बेबी नेम लिस्ट से अपने बच्चे के लिए एक प्यारा सा क्यूट निक नेम आसानी से ढूंढ सकते हैं।

बेटे और बेटी पर खूब फबते हैं ये टॉप 10 क्यूट निक नेम्स

आरू

आरू नाम का मतलब होता है प्यार और आत्मा। आप यह नाम अपने बेटे और बेटी, दोनों के लिए पसंद कर सकते है।

चीकू

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का निक नेम चीकू है। यह नाम आप लड़के और लड़कियों दोनों को दे सकते हैं। चीकू का मतलब बहुत बातें करने वाले बच्चे से है।

सोनू

सोनू नाम का मतलब होता है शुद्ध सोना या सुबह।

पीकू

इस नाम का अर्थ होता है छोटा सा, मासूम बच्चा।

लड्डू

इस नाम का अर्थ होता है मीठा, गोल, मोटा। लड्डू नाम ज्यादातर माएं अपने बेटों के लिए पसंद करती हैं।

गोलू

गोलू नाम भी बेटों के लिए पसंद किया जाता है। जिसका मतलब होता है गोलमटोल बच्चा।

विक्‍की

लेटिन बेबी नेम्स में विक्की नाम का मतलब विजय से जुड़ा हुआ है। बहुत कम लोग जानते हैं कि महारानी विक्टोरिया को भी विक्‍की नाम से बुलाया जाता था।

स्‍वीटू

प्‍यार और मिठास की चाशनी लिा ये नाम लड़का और लड़की दोनो के लिए परफेक्ट हो सकता है। स्‍वीटू नाम का अर्थ प्यारा होता है।

कुकू

यह नाम ज्यादातर लड़कियों के लिए पसंद किया जाता है। कुकू नाम का मतलब चहकती हुई, खुश बच्ची से है।

मिंटू

मिंटू नाम ज्यादातर लड़कों को दिया जाता है। इस नाम का अर्थ प्यारा और मधुर होता है।

Related Articles

Back to top button