साइन्स

भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा: महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बुधवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित साइंस कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि

भिवानी, (ब्यूरो): प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। इसी युवा शक्ति के दम पर भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प युवा लें।शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बुधवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित साइंस कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। कार्यक्रम में चरखी दादरी और भिवानी जिले के लगभग 65 स्कूलों से 800 विद्यार्थियों ने साइंस कॉनक्लेव में सहभागिता की। साइंस कॉनक्लेव में विद्यार्थियों द्वारा मॉडल,पोस्टर,ड्रामा एवं स्किट की प्रस्तुति दी।शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइंस कॉनक्लेव में मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया अवलोकन।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों में प्रतिभा और जज्बे की कोई कमी नहीं है। विश्व के अनेक देशों के जितने भी अनुसंधान केन्द्र हैं, उन सब मे भारतीय वैज्ञानिक मिलेंगे। उन्होंने युवाओं से मजबूत राजनैतिक सोच पैदा करने पर बल देते हुए कहा कि कमजोर राजनैतिक सोच एवं क्षमता के कारण पिछले छह दशकों से भारत की विभिन्न क्षेत्रों की उच्च प्रतिभाएं विदेशों में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने में अपनी पूर्ण सहभागिता करें और भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाने का संकल्प लें। उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार का साइंस कॉनक्लेव में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रस्तुतीकरण का अवसर देने की अत्यंत सराहना की। विधायक घनश्याम सर्राफ ने साइंस कांक्लेव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार सहित सबको बधाई देते हुए विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना की। साइंस एनक्लेव 2025 के कन्वीनर प्रोफेसर एसके कौशिक ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और साइंस कॉनक्लेव का विजन प्रस्तुत किया। डीन प्रो संजीव कुमार ने सभी का धन्यवाद एवं आभार जताया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ स्नेहलता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में साइंस कॉन्क्लेव की स्मारिका एवं पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।
फोटो संख्या: 5बीडब्ल्यूएन 7

Related Articles

Back to top button