एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म: शादी का झांसा दिया…गर्भवती होने पर जबरन करवाया गर्भपात

यमुनानगर: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने शादी का झांसा देकर 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी हरीश कुमार नामक युवक के साथ जान पहचान हो गई। 27 जून को आरोपी ने उसके साथ एक होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवाते हुए शादी करने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरीश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button