हरियाणा

पानीपत में प्रेमी ने पहले महिला के साथ की मारपीट, फिर दी दर्दनाक मौत

पानीपत: पानीपत शहर की जोगिंदर कॉलोनी में एक महिला की उसके प्रेमी राहुल ने मर्डर कर दिया। आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कंबल से ढककर कमरे से फरार हो गया। खिड़की के पीछे छिपकर घटना देख रही महिला की 6 वर्षीय बेटी ने अपने पिता व अन्य लोगों को इस बारे में बताया। सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक महिला की पहचान रानी (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी। हाल ही में वह अपने पति बबलू और 10 वर्षीय बेटी और एक बेटे के साथ पानीपत की जोगिंदर कॉलोनी में रहती थी। परिवार यहां दिहाड़ी मजदूरी करता था। आरोपी राहुल गोंडा यूपी का रहने वाला राहुल अक्सर घर पर आता था। बेटी ने बताया कि वह तभी आता था जब पिता घर पर नहीं होते थे। शुक्रवार रात को भी वह आया था। यहां उसने मम्मी के साथ मारपीट की। इसी बीच उसने मम्मी का गला दबा दिया, जिससे मम्मी की मौत हो गई और राहुल यहां से भाग गया।

मृतका के पति ने बताया कि उन्हें वारदात के बारे में कॉलोनी के ही रहने वाले जोगिंदर नाम के व्यक्ति ने दी। उसने बताया कि वह टेंपो चलाता है और घर से बाहर ही ज्यादातर रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह राहुल नाम के व्यक्ति को नहीं जानता और ना ही उस बारे में जानकारी है कि वह मेरे पीछे से घर पर आता है।

Related Articles

Back to top button