हरियाणा

हरियाणा में आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले पढ़ेें ये खबर

हरियाणा : हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में यलो अलर्ट है।

IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. 4 अगस्त तक औसतन 227.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 277.3 एमएम बारिश हो चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 557.5 और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 143.9 और जींद में 144.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है।बता दें कि कल यानी 4 अगस्त को हरियाणा के हिसार जिले में सबसे अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 24°C है. हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 100% है. आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button