एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा में प्रशासन ने कच्चे कर्मचारियों का रोका रास्ता, सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे कच्चे कर्मचारियों को रविवार को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास का घेराव करने के लिए पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोक हिरासत कर लिया।

बता दें कि कर्मचारियों को करनाल से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च करना था और मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ पर पड़ाव डालना था। वहीं रविवार को कुरुक्षेत्र में सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुबह कर्मचारी कुरुक्षेत्र में उमरी चौक पर इकट्ठा हुए। जिसके बाद वहां से मुख्यमंत्री आवास कुरुक्षेत्र की तरफ बढ़ने लगे। जिसको देखते हुए प्रशासन ने उन्हें उमरी चौक पर ही रोक कर हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button