हरियाणा

हरियाणा में बीच सड़क पर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

रोहतक जिले में जींद बाइपास पर आज सुबह बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर दी गई। गोली चलने के कुछ देर बाद ही मौके पर लोग पहुंच गए।

रोहतक : रोहतक जिले में जींद बाइपास पर आज सुबह बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर दी गई। गोली चलने के कुछ देर बाद ही मौके पर लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यक्ति को उठाकर रोहतक PGI भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी करीब 40 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। आज जींद बाइपास पर अनिल मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। अभी तक हमलावरों की जानकारी नहीं लग पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button