हरियाणा

7 दिन में पंडित नेकीराम शर्मा चौक का हो जीर्णोद्वार, नहीं तो होगा आंदोलन: जे.पी.कौशिक

भिवानी, (ब्यूरो): व्यापार मंडल व शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर यहां पंडित नेकीराम शर्मा चौक पर सफाई अभियान चलाया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस सफाई अभियान के दौरान पेड़ पौधों की छंटनी की गई तथा कई नए पौधे भी रोपित किए गए। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम शर्मा की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान व ब्राह्मण सेना के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी.कौशिक ने कहा कि पंडित नेकीराम शर्मा चौक के हालात बदहाल है। चौक पर लगी पत्थर की रेलिंग टूट चुकी है। चौक पर स्टील का गेट भी टूटा हुआ पड़ा है। इस बारे में अनेक बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित नेकीराम शर्मा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जोकि देश की आजादी के लिए वर्षों तक जेल में रहे। प्रशासन द्वारा पंडित नेकीराम शर्मा को सम्मान देना तो दूर बल्कि टूटे हुए चौक को ठीक ही नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 7 दिन में चौक का जीर्णोद्वार नहीं करवाया गया तो शहर के सभी संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन जिला प्रशासन के खिलाफ छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान व ब्राह्मण सेना के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी.कौशिक, ब्राह्मण सभा के प्रधान किशन कौशिक, आटो यूनियन के प्रधान रामनिवास शर्मा, परशुराम सेना के अध्यक्ष अरूण गौड़, ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला ब्राह्मण विकास परिषद के प्रधान सीलकराम, सामाजिक कार्यकत्र्ता राजेश भारद्वाज, आदर्श ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुभाष कायला मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button