हरियाणा

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधान : राकेश बेनिवाल

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा व किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण साबित होगा बजट

भिवानी, (ब्यूरो): किसानों को रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से हटाकर प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर आकर्षित कर कर पर्यावरण संरक्षण व किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से सोमवार को पेश किए गए वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में किए गए प्रावधानों का किसान युवा क्लब ने स्वागत किया है। किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल व विनीत पिलानिया ने कहा कि सरकार द्वारा आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने और ब्याज मुक्त ऋण जैसी योजनाएं किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे स्वस्थ फसल उत्पादन भी कर सकेंगे। जिससे देश भर के लोगों का स्वास्थ सुधरेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि वर्ष 2024-25 में 25 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा गया था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर एक लाख एकड़ करने का प्रस्ताव है। यह कदम किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचाने और उपभोक्ताओं को स्वस्थ उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने व किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में हरियाणा का यह बज एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button