रिटायर्ड कर्मचारी 11 मार्च को लंबित मांगो को लेकर करेंगे कुरुक्षेत्र कूच

भिवानी, (ब्यूरो): बड़ चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला भिवानी की कार्यकारिणी व सभी खंडों की कार्यकारिणी की बैठक को प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई तथा संचालन जिला सचिव राजबीर कादयान ने किया। प्रांतीय प्रधान मास्टर वजीर सिंह व प्रांतीय महासचिव रतन जिंदल मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक में उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की लंबित मांगो को अनदेखा करने को लेकर 11 मार्च को कुरुक्षेत्र उपायुक्त के कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना दिया जायेगा। भिवानी जिले से सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारी कुरुक्षेत्र जाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने कहा सरकार मानी हुई मांगे भी लागू नही कर रही। उन्होंने सरकार से अपील की कि संगठन को बुलाकर बातचीत द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियो की लंबित मांगो 65 वर्ष, 75 वर्ष उपरांत 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत की मूल वेतन में वृद्धि की जाए, केसलैस मैडिकल सुविधा दी जाए, पैशन आयकर मुक्त हो, करोना काल 18 महीने का बकाया डीए का भुगतान किया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों एसी बसो, रेल तथा हवाई जहाज में रियायती यात्रा की सुविधा दी जाए, पुरानी पैशन लागू की जाए, पारिवारिक पैंशनर को एलटीसी दी जाए आदि मांगो का समाधान किया जाए अन्यथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। प्रांतीय महासचिव रतन जिंदल ने कहा कि सरकार ने पिछले दस वर्षों से रिटायर्ड कर्मचारियो की मांगो को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। कुरुक्षेत्र में धरना में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के हजारों रिटायर्ड साथी बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे। मीटिंग में भिवानी खंड के कार्यवाहक प्रधान महेंद्र सिंह तंवर,उप प्रधान बलवान सिंह दरोगा व सचिव दिलबाग जांगड़ा, सिवानी खंड के प्रधान उमराव सिंह व सचिव रामभगत, लोहारू खंड के प्रधान सतबीर सिंह व सचिव अजय लांबा, बहल खंड के सचिव सुरेश कुमार , बवानीखेड़ा खंड के प्रधान संतु सिंह व वित सचिव हरफूल सिंह, कैरू खंड के प्रधान धर्मबीर सिंह व सचिव हरि सिंह तथा तोशाम खंड के प्रधान अभय सिंह,सचिव रामफल सिंह, जिला के वरिष्ठ उपप्रधान सुंदर सिंह कोच, सह सचिव महावीर शर्मा, वित सचिव चंद्रभान, रामचन्द्र सैनी, फूल चंद,निर्मल कुमार,मास्टर चांदी राम ओमप्रकाश दलाल आदि नेता भी उपस्थित रहे।