हरियाणा

बाबा भैय्या मंदिर में हिन्दू सम्मेलन आयोजित

भिवानी,(ब्यूरो): तोशाम बाई पास स्थित बाबा भैय्या मंदिर में भगवान परशुराम हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के संयोजक बाबा ईश्वर गिरी रहे। यह जानकारी देते हुए ठेकेदार ओमप्रकाश संभ्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में हवन-यज्ञ व भण्डारे का आयोजन भी किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबा ईश्वर गिरी महाराज ने हिन्दू धर्म पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें मिलजुलकर रहना चाहिए तथा सात्विक भोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूध, दही व मक्खन में जो ताकत है वह किसी अन्य मांसाहारी भोजन में नहीं है। इस अवसर पर देव नारायण शास्त्री, डा. रविन्द्र, डा. सुरेन्द्र दलाल, मा. अनूप, पार्षद मा. नरेश, सतबीर, सौरभ, रामअवतार, शकुंतला प्रधान, महेश्वरी, मुनीष देवी, निशा, नीतू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button