हरियाणा

टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस काव्य प्रतियोगिता मंच का सितारा का आयोजन

प्रतिभा में निखार लाने के लिए विद्यार्थियों का प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी : प्राचार्य डा. डीपी कौशिक

भिवानी,(ब्यूरो): टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष काव्य प्रतियोगिता मंच का सितारा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं, जिनमें वीर रस, गांव की जीवनशैली, हिंदी-हरियाणवी भाषा का विस्तार और नारी सम्मान जैसे विषय प्रमुख रहे। इन कविताओं ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि कार्यक्रम को एक अविस्मरणीय अनुभव भी बनाया। प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की छात्रा राखी ने अपनी मौलिक रचना हिंदी है जन-जन की भाषा से सभी का ध्यान आकर्षित किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही विशाखा ने द्वितीय स्थान और याशिका व खुशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक ाी अभिषेक शर्मा ने किया, जबकि आशा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डा. डीपी कौशिक ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हार-जीत केवल एक अंश है, असली महत्व उस भावना और प्रयास का है, जो हमें प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए एक मंच साबित हुआ, बल्कि इसने हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को भी दर्शाया।

Related Articles

Back to top button