दिल्ली

हरियाणा में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 विदेशी लड़कियों सहित 10 गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना मिलने के बाद स्थानिय पुलिस और सीएम फ्लाइंग स्कीयड की टीम ने मिलकर देर रात मंगलवार को छापा मारा।

फर्जी ग्राहक बनकर किया भंडाफोड़
पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उनको यह जानकारी मिली थी कि सेक्टर 57 के जी ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट को संचालित किया जा रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया जिसके बाद एक फर्जी ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा गया। इसके बाद जब सौदा तय हो गया तो लड़की को जैसे ही ग्राहक के साथ कमरे में भेजा गया ठीक उसी समय संयुक्त टीम ने छापा मार कर मामले को उजागर कर दिया। साथ ही दलाल को जो साइन किए रुपए दिये थे वो भी उनसे बरामद कर लिया गया।

दिलबाग और संजय नाम के दो दलाल का काम करते थे
आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उनलोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलबाग और संजय नाम के दो लोग इसमें दलाल का काम करते थे, और जिस गेस्ट हाउस में यह काम होता था उसके मैनेजर संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही महिलाएं भी मिलीं है जिनकी उम्र लगभग  23 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है।

छह महिलाओं में से दो बांग्लादेश से, दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से, एक असम और एक कोलकत्ता से  है। जो महिलाएं बांग्लादेश से भारत आई उनके पास वीजा भी नहीं है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस में देह व्यापार रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई।इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से इनलोंगो को न्यायित हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button