हरियाणा
विश्व मानव रूहानी द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
शिविर में 104 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की
भिवानी,(ब्यूरो): मानव सेवा व बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन के तहत विश्व मानव रूहानी केन्द्र शाखा भिवानी द्वारा डाबर कालोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा. सुनीता दुहन व उनकी टीम ने 104 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने का संदेश दिया। शिविर के सफल आयोजन में रामकिशन, उल्फत सिंह, राजपाल सांगवान, आनंद, शकुंतला, उर्मिला, निशा, शारदा, निखिल आदि का विशेष योगदान रहा।




