हरियाणा

हरियाणा का युवा बेरोजगारी के कारण गहरे अवसाद में है: अर्जुन चौटाला

इनेलो के युवा विंग का एक सम्मेलन आयोजित

भिवानी,(ब्यूरो): इंडियन नेशनल लोकदल के युवा संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानीय बड़ चौक स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईएसओ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रानिया से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु व युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस ने की।
युवाओं को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के पास युवाओं के लिए कोई ठोस विजन नहीं है। उनके कहा कि आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी के कारण गहरे अवसाद में है। सरकारी भर्तियां या तो लटकी हुई हैं या पेपर लीक की भेंट चढ़ रही हैं। चौटाला ने चिंता जताई कि जब युवाओं के पास रोजगार नहीं होता, तो वे भटककर नशे और अपराध की दुनिया में चले जाते हैं। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की विफलता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सेना भर्ती नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अग्निपथ जैसी योजनाओं ने हरियाणा के जांबाज युवाओं के सेना में जाने के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। इस अवसर पर सुनील लांबा, ओमप्रकाश गौरा, डा. वासदेव शर्मा, धर्मपाल ओबरा, इनेलो जिला प्रभारी गौरव संपत, सुनील स्वामी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, आईएएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कस्वा, ओमप्रकाश गौरा, डा. वासदेव शर्मा, धर्मपाल ओबरा, सरोज श्योराण, डा. मनजीत ढुल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button