हरियाणा
Bollywood में फिर हुई Haryana के युवक की धमाकेदार एंट्री, इस Movie में निभा रहे भूमिका

चंडीगढ़ : बॉलीवुड में एक बार फिर हरियाणा के युवक की धमाकेदार एंट्री हो गई। रविंद्र कोहाड़ की मुख्य भूमिका वाली “जोरा” फिल्म की लॉन्चिंग 8 अगस्त को होगी। रविंद्र पानीपत के समालखा के रहने वाले हैं। फिल्म लॉन्चिंग से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सिनेमा उद्योग में बेहतर भविष्य के लिए रविंद्र को बधाई दी।
बता दें कि रविंद्र कोहाड़ फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं। रविंद्र हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। फिलहाल छुट्टी पर फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। ‘जोरा’ फिल्म के निर्माता राजीव राय हैं। राजीव राय ने नवरात्रि देवी गुप्त और विश्वात्मा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है।