हरियाणा

हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष पहुंचे राज भवन, सीएम सैनी समेत कई कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद

चंडीगढ़ : हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष शनिवार को चंडीगढ़ में राजभवन पहुंचे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। उनके काफिले के साथ हरियाणा के डीजीपी समेत कई पुलिस अधिकारी भी राजभवन में मौजूद रहे।

बता दें कि प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रो. असीम घोष प्रदेश के 19वें राज्यपाल हैं। घोष निवर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह ली है। असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रो. असीम घोष 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वे मूल रूप से हावड़ा के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button