हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: 17 फरवरी से फिर बदलेगा मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें कोहरे और तापमान का हाल

हिसार। फरवरी के मध्य 17 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। नौ फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल आसमान में हलचल तो है आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है, लेकिन धरती पर बरसात के आसार नहीं दिख रहे। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आने वाले दिनों में तापमान, बादलों व कोहरे का खेल जारी रहने वाला है। मौसम 16 फरवरी तक शुष्क रहेगा।

 

मौसम पूर्वानुमान मानचित्र के विश्लेषण आधार पर फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और बारिश साथ ही साथ उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

भारतीय मौसम विभाग के सब सेंटर राजकीय महाविद्यालय नारनौल के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन के अनुसार 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 16 फरवरी तक किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है।

 

इस दौरान मौसम सामान्य रूप से सक्रिय रहेगा और धीरे धीरे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 9 और 10 फरवरी को ही हल्की आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा।

 

प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम पूर्वानुमान मानचित्र के विश्लेषण के अनुसार 16 या 17 फरवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में दोबारा बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है अभी इसमें भी बदलाव देखने को मिलेगा।

 

16 तक पहले बढ़ेगा तापमान, उसके बाद गिरेगा पारा वर्तमान में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 16 फरवरी तक दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होगी। लेकिन 17 फरवरी के बाद मौसम फिर पलटी मारेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में छाए बादल

पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होगी, केवल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button