हरियाणा

सीनियर नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए हुए हरियाणा तैराकी टीम का चयन

बहादुरगढ़ : उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने जा रही नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम का चयन आज बहादुरगढ़ में हो गया है। बहादुरगढ़ की एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के पूल पर खिलाड़ियों का टाइम ट्रायल हुआ और टाइम ट्रायल के आधार पर ही टीम का चयन किया गया। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री की देख-देख में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि उड़ीसा के भुवनेश्वर में 22 से 26 जून तक नेशनल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा की टीम का आज चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में हरियाणा को महज एक पदक मिला था।  मगर अब की बार खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर पूरा जोश है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार हरियाणा के 10 से ज्यादा खिलाड़ी नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल करेंगे।

अनिल खत्री का कहना है कि हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के प्रधान सांसद धर्मबीर के दिशा निर्देशानुसार तैराकी के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। इसी के चलते अब गांव देहात से भी स्विमिंग के खिलाड़ी निकाल कर सामने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने की कवायत हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन कर रहा है। ताकि ओलंपिक खेलों में भी खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सके।

Related Articles

Back to top button