हरियाणा

हरियाणा में 13 सालों का रिकॉर्ड टूटा, सितंबर की रातें सबसे गर्म और सामान्य से 70% ज्यादा बारिश दर्ज

हिसार : सितंबर की रातें 13 साल में सबसे गर्म रही हैं। इसके उलट बारिश सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा हुई है। पूरे सितंबर में 77.2 मिलीमीटर के मुकाबले 129.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो पिछले तीन सालों में सबसे अधिक रही है। सितंबर के शुरुआत में काफी अच्छी बारिश हुई थी। मगर दस सितंबर के बाद बारिश ने मुंह मोड़ लिया। उसके बाद कुछ जिलों में महीने के आखिरी दिनों में बूंदाबांदी हुई है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में दिन तो अन्य सालों के मुकाबले ठंडे रहे, मगर रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रही। पिछले 13 सालों के रिकॉर्ड के मुताबिक अंबाला में पूरे महीने रात का औसत तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले 2017 में 24.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, हिसार में इस साल औसत न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2015 में 22.8 डिग्री दर्ज

पांच अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हो रहा है। इससे हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ एक दो इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

किया गया था। करनाल में भी रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि इससे पहले 2015 में 22.8 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि आमतौर पर मानसून की विदाई के बाद तापमान बढ़ता है, मगर नमी घट जाती है। पूर्वी हवाओं के कारण में तापमान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार रात भी पूरे हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button