हरियाणा

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, ये रहेगी चयन प्रक्रिया

जानिए, हरियाणा पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । चण्डीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही हरियाणा पुलिस मे 5000 पुरुष सिपाही (कांस्टेबल) व 1000 महिला सिपाही के पदों पर अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी करेगा। आयोग को भर्ती के लिए अभ्यर्थना जल्द ही भेज दी जाएगी। हरियाणा के कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट पास लाखों युवा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ग्रह विभाग की तरफ से नियमों मे संशोधन होना है।

हरियाणा पुलिस भर्ती नियमों को कई स्तर पर मंजूरी मिल गई है। अब ग्रह मंत्री श्री अनिल विज ने चयन प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा मे हरियाणा से जुड़े प्रश्न शामिल करने का प्रस्ताव दिया है, जिसको अमल मे लाकर भर्ती नियमों के अंतिम रूप दिया जाएगा। जैसे ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती नियम मिल जाएंगे, बोर्ड तभी हरियाणा पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर देगा। इस भर्ती के लिए हरियाणा सीईटी पास छात्र ही आवेदन कर पाएंगे।

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए योग्यता व आयु सीमा

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता: कांस्टेबल भर्ती होने के लिए उमीदवार को 12वीं कक्षा पास व हरियाणा CET पास होना अनिवार्य है। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती के लिए उमीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हरियाणा पुलिस सब-इन्स्पेक्टर के लिए योग्यता: सब-इन्स्पेक्टर भर्ती होने के लिए उमीदवार को स्नातक पास (Graduate) व हरियाणा CET परीक्षा पास होना चाहिए। उप निरक्षक के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया

प्रथम चरण (PST): जो PST पास करेंगे उन्हे अगली प्रक्रिया फिज़िकल मेजर्मेन्ट टेस्ट मे भाग लेने दिया जाएगा। इसके लिए 2.5% वेटेज दिया जाएगा। इस चरण मे 6 फुट से अधिक ऊंचाई वाले पुरुष उमीदवारों को 2.5 अतिरिक्त नंबर दिए जाएंगे।

दूसरा चरण (लिखित परीक्षा): हरियाणा पुलिस भर्ती नियमों के मुताबिक तीसरा चरण लिखित परीक्षा का होगा। जिसमे अब्जेक्टिव टाइप के 90 सवाल पूछे जाएंगे। 1 प्रश्न का 1 अंक होगा व लिखित परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा omr आधारित होगा। गलत अंक के लिए एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा की वेटेज 90% होगी।

तीसरा चरण (PMT): हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया मे आवेदन लेने के बाद सबसे पहले फिज़िकल स्क्रीनिंग टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए 2% वेटेज दिया जाएगा। पुरुषों के लिए 2.5 किलोमीटर के दौड़ मे जो भी रेस को 11 मिनट से कम समय मे पूरी करेगा उसे 2 अंक व जो 11 से 11.30 मिनट मे पूरी करेगा उसे 1 अंक व जो 11.30 से 12 मिनट मे पूरी करेगा वह केवल qualify होगा उसे अतिरिक्त अंक नहीं मिलेंगे। 12 मिनट से अधिक समय लेने वाले प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

वहीं महिलाओं के लिए जो एक किलोमीटर दौड़ को 5 मिनट 20 सेकंड से कम समय मे पूरा करेंगे उन्हे 2 अंक, जो 5.20 से 5.40 मे पूरा करेंगे उन्हे 1 अंक व जो 5.40 से 6 मिनट के बीच दौड़ पूरा करेंगी उन्हे सिर्फ qualfy किया जाएगा। 6 मिनट से अधिक समय लेने वाली को परिक्रया से बाहर कर दिया जाएगा।

चौथा चरण (दस्तावेजों के जांच): जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास करेंगे उन्हे दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। जिसमे एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसकी वेटेज 3% रहेगी। एनसीसी ए ग्रैड के लिए 3 अंक, बी ग्रैड के लिए 2 अंक व सी ग्रैड के लिए 1 अंक दिया जाएगा।

पाँचवा चरण (सामाजिक आर्थिक मानदंड): यह चरण दस्तावेज जांच के दौरान ही पूरा होगा लेकिन इसकी वेटेज अलग है। सामाजिक आर्थिक मानदंड आधार पर 2.5 अंक दिए जाएंगे इसलिए इसकी वेटेज 2.5% रहेगी।

छठा चरण (मेरिट लिस्ट): PMT (2.5 अंक), लिखित परीक्षा (90 अंक), PST (2 अंक), एनसीसी (3 अंक), सामाजिक आर्थिक मानदंड (2.5 अंक) के अंकों को जोड़कर केटेगरी अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

हरियाणा पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा

हरियाणा पुलिस मे 6000 सिपाही के पदों पर भर्ती होनी है। लाखों युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। अब उनके लिए खुशखबरी जल्द ही आने वाली है। जैसे ही नियमों मे साँसोधन के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को सूचना दी जाएगी। आयोग तभी हरियाणा पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। उमीद है की नवंबर माह मे हरियाणा पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उमीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाईट (hssc.gov.in) से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

हरियाणा पुलिस भर्ती 2023 नए रूल:- नोटिफिकेशन

Related Articles

Back to top button