हरियाणा

हरियाणा JBT भर्ती मामला: 12 साल बाद 375 शिक्षकों की जांच शुरू, पंचकूला बुलाए गए 100 शिक्षक

हरियाणा में शिक्षा विभाग का डाउटफुल केस 12 साल के बाद भी खत्म नहीं हुआ। विभाग ने अब 375 JBT शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है। पहले दिन यानि आज बुधवार को जांच के लिए 100 जेबीटी शिक्षकों को पंचकूला के सेक्टर-2 स्थित उत्कर्ष सोसाइटी मुख्यालय बुलाया गया है।

प्रदेश में डाउटफुल लिस्ट में डाले गए JBT को पंचकूला बुलाने के लिए विभाग निदेशालय ने 10 फरवरी को सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को विभाग की ओर से निर्देश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि अगर शिक्षक का तबादला भी हो चुका है तो संबंधित ब्लाक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया जाए। उनकी जिम्मेदारी शिक्षक तक सूचना पहुंचाने की रहेगी।

1

2

Related Articles

Back to top button