हरियाणा

हरियाणा सरकार के मंत्री अस्पताल में भर्ती, बाएं पैर के घुटने की सर्जरी आज

हरियाणा  : हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके बाएं पैर के घुटने में दर्द है तथा वह पिछले कुछ दिनों से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका आज दोपहर को ऑपरेशन किया जाएगा।

बता दें कि कृष्ण लाल पंवार के पास नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास विभाग के अलावा, खान एवं भूविज्ञान विभाग की जिम्मेदारी है। वे हरियाणा में दूसरी बार मंत्री बने हैं।

Related Articles

Back to top button