एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, भूपेंद्र हुड्डा, उदयभान व शैलजा सहित ये नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए आखिरी प्रयास तक अजमा रही है। इस रेस में मुख्य तौर पर कांग्रेस और बीजेपी शामिल है, जो बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों के तमाम प्रत्याशियों ने कल यानी 12 सितंबर तक नामांकन भी भर दिया है। अब कांंग्रेस ने हरियाणा चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों का लिस्ट जारी कर दी है।

PunjabKesari

इस सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।पंजाब के नेताओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावरिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। इसके साथ ही हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अध्यक्ष उदयभान, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, विनेश फोगाट का नाम भी शामिल का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

Related Articles

Back to top button