हरियाणा

GST संग्रह में देश भर में चौथे स्थान पर पहुंचा हरियाणा , अप्रैल में 15.70% की वृद्धि दर्ज

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  एक महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धि के रूप में, हरियाणा देश भर में सकल जीएसटी संग्रह में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जिसने अप्रैल 2025 में 14,057 करोड़ रुपये का संग्रह दर्ज किया है। यह उपलब्धि तब मिली है जब भारत ने इसी अवधि के दौरान 2.37 लाख करोड़ रुपये का अपना उच्चतम मासिक जीएसटी संग्रह दर्ज किया।

 

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य ने अप्रैल 2025 में एसजीएसटी संग्रह में 15.70% की वृद्धि दर्ज की है। आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी संभाल रहे नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पांचवें स्थान पर रहने वाला हरियाणा अब तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़कर अप्रैल 2025 में चौथा स्थान हासिल कर लेगा।

Related Articles

Back to top button