पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 17 फरवरी 2024
इतिहास की 17 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 17 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 फरवरी 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 08:18 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 08:46 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बव- 08:18 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* एन्द्र – 13:43 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:12
*🌙चन्द्रोदय-* 11:48
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:46 से 11:11
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 माघ सुदी अष्टमी 08:18 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , कोपरगांव दुर्गाष्टमी , सर्वार्थसिद्धि / कार्यसिद्धि / अमृतसिद्धियोग 08:46 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:46 से , ज्वालामुखीयोग 08:17 तक , खोडियार माता जयन्ती (खोडियार माँ प्रगति दिवस , माघ शुक्लाष्टमी) , क्रांतिवीर श्री लाहुजी साल्वे पुण्य तिथि , भगवती येवलेकर स्वामी पुण्य तिथि , बेंदोजीबाबा यात्रा – घुइखेड (अमरावती) , महान क्रान्तिकारी श्री बुधु भगत जयन्ती , श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव जन्म दिवस , श्री वासुदेव बलवंत फडके शहीदी दिवस , श्री कैलाश नाथ काटजू स्मृति दिवस , श्री कर्पूरी ठाकुर स्मृति दिवस , श्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस , वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस व विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day , फरवरी के तीसरे शनिवार को )।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 माघ सुदी नवमी 08:17 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*क्रियानियमितान् साधून्*
*पुत्रदारैश्च कर्शितान् ।*
*अयाचमानान् कौन्तेय*
*सर्वोपायैर्निमन्त्रयेत् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५९
*अर्थात् 👉*
_कुन्तीनन्दन ! जो स्त्री-पुत्रों के पालन में असमर्थ होने के कारण विशेष कष्ट उठाते हैं; परंतु किसी से याचना नहीं करते और सदा सत्कर्मों में ही संलग्न रहते हैं, उन श्रेष्ठ पुरुषों को प्रत्येक उपाय से सहायता देनेके लिये निमन्त्रित करना चाहिये।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 फरवरी 2024 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आजका दिन आपके लिये भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल है। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा । यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए संभवतः सबसे अनुकूल समय नहीं है। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है।
आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी । सामाजिक दायरा बढेगा । घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । दिनचर्या वयस्त रहेगी . स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1370 – रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1852- फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
1864 – अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
1865 – अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
1867 – स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1915 – गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1927 – वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
1934 – पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
1945 – सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।
1947 – सोवियत संघ में ‘वायस आॅफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1959 – वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
1962 – जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
1964 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1972 – ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
1982 – जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
1983 – नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
1987 – श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने कपड़े उतारकर प्रतिरोध दर्ज किया।
1989 – मोरक्को में पश्चिमी अरब संघ की स्थापना के समझौते पर सहमति हुई।
1990 – चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
1996 – रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने ‘डीप ब्लू’ नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
1997 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1999 – प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।
1999 – पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
2001 – आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू ।
2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा ,भारत द्वारा विरोध , इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल।
2002 – लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।
2002 – नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस केमम 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
2004 – फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
2005 – बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
2007 – अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
2008 – कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2008 – अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की।
2008 – भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया।
2008 – अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया।
2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2014 – सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
2016 – तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत।
2019 – भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ़ के कम से कम 40 जवानों के मारे जाने के तीन दिन बाद रविवार को प्रशासन ने पांच अलगाववादी नेताओं (मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़, अब्दुल गनी बट, बिलाल लोन, हाशिम क़ुरैशी और शबीर शाह )की सुरक्षा वापस ले ली ।
2019 – चण्डीगढ़:भारत के साथ मिलकर मॉरीशस भी करेगा दुनिया में गीता का प्रचार, इस संकल्प के साथ मॉरीशस के पोर्ट लुइस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 किसानों को 1 लाख रुपए राशि के साथ दिया कृषि रत्न पुरस्कार।
2020 – कांगों में एक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 30 घायल हुए।
2020 – विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुए।
2021 – कैबिनेट ने भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते को मंजूरी दी।
2021 – केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने 10,000 शब्दों (6,000 शब्द पहले से मौजूद) के साथ “भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) के शब्दकोश का तीसरा संस्करण” जारी किया।
2022 – ब्राजील के पर्वतीय शहर पेट्रोपोलिस में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई व 116 लोग और लापता।
2022 – वित्तमंत्री सीतारामन ने इंडोनेशिया की अध्यक्षता में जी-20 समूह के वित्त मंत्रियों और प्रमुख बैंकों के गवर्नर्स की बैठक में भाग लिया।
2022 – पर्यटन मंत्रालय ने मैसर्स एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड (एएएएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – “जी20 मॉडल बैठक” नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
2023 – अजमेर में गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग में 4 लोग जिंदा जले व 15 घर भी आग की चपेट में आए।
2023 – पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले में 4 मरे, 18 घायल हुए।
2023 – नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ( एनपीजी ) की 43वीं बैठक आयोजित की गई।
2023 – सहयोग समझौते के तहत दक्षिण अफ्रीका ने 12 चीतों को भारत में स्थानांतरित किया।
2023 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 फरवरी 2023 को पहली बार वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस घोषित करने के लिए जमैका से एक प्रस्ताव को अपनाया।
*17 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1792 – बुधु भगत – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता।
1881 – पूर्णसिंह -भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक थे।
1899 – जीवनानन्द दास – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1935 – अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और मशहूर निर्देशक रवि टंडन का जन्म हुआ।
1954 – के. चन्द्रशेखर राव (कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव) – प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री (1953 में जन्म का भी वर्णन मिलता है)।
1984 – सदा मोहम्मद सैयद – दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
*17 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ(कन्फर्म नहीं)।
1827 – जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ।
1883 – ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
1909 – अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
1943 – जेम्स ब्रेड टेलर – भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर थे।
1958 – पेरीन बेन पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
1968 – कैलाश नाथ काटजू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1986 – जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) – भारतीय दार्शनिक (जन्म 1895)।
1988- कर्पूरी ठाकुर- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1993 – रानी गाइदिनल्यू – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1994 – चिमनभाई पटेल – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2004 – जोस लोपेज़ पोरेटील्लो – मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
2005 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
2007 – महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
2017 – वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
2020 – लैरी टेस्लर – अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
2020 – हॉल ऑफ फेम गोल्फर मिक्की राइट का 85 साल की उम्र में निधन हो गया।
2021 – संजय राजाराम – भारत के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे।
2021 – पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का निधन , श्री राजीव गांधी के करीबी जाने जाते थे।
2023 – मिर्जापुर एक्टर शाहनवाज प्रधान (56) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
*17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 खोडियार माता जयन्ती (खोडियार माँ प्रगति दिवस , माघ शुक्लाष्टमी)।
🔅 क्रांतिवीर श्री लाहुजी साल्वे पुण्य तिथि।
🔅 भगवती येवलेकर स्वामी पुण्य तिथि।
🔅 बेंदोजीबाबा यात्रा – घुइखेड (अमरावती)।
🔅 महान क्रान्तिकारी श्री बुधु भगत जयन्ती।
🔅 श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव जन्म दिवस।
🔅 श्री वासुदेव बलवंत फडके शहीदी दिवस।
🔅 श्री कैलाश नाथ काटजू स्मृति दिवस।
🔅 श्री कर्पूरी ठाकुर स्मृति दिवस।
🔅 श्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस।
🔅 वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस।
🔅 विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day , फरवरी के तीसरे शनिवार को )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।