हरियाणा

कविता पाठ एवं भाषण में हलवासिया ने जीता चल विजयोपहार

भिवानी,(ब्यूरो): हलवासिया विद्या विहार की प्रतिभाशाली छात्राओं ने लाला लाजपत राय की 161वीं जयंती के अवसर पर बाल सेवा आश्रम में आयोजित अंतर विद्यालय कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साक्षी, प्रिया, दीप्ति एवं नंदिनी की शानदार प्रस्तुति के आधार पर चल विजयोपहार हलवासिया विद्या विहार के नाम रहा ।कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा साक्षी ने भाषण में प्रथम स्थान व कक्षा सातवीं की छात्रा दीप्ति श्योराण ने कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पधारने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रशासक डॉक्टर शमशेर सिंह अहलावत,प्राचार्य विमलेश आर्य एवं उप-प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य विमलेश आर्य ने विजेता छात्राओं की प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को किसी- न-किसी गतिविधि में अवश्य भाग लेना चाहिए। वरिष्ठ विभाग प्रमुख एलेग्जेंडर दास, अमरेंद्र कुमार व माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग ने भी विजेता छात्राओं को बधाई दी। साथ ही विद्यालय में योगाचार्या अंजू लोहान की देख-रेख में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का तीसरा दिन रहा। इस आयोजन में लगभग ढ़ाई सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने एक साथ यह क्रिया कर अनुशासन, एकाग्रता एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। सामूहिक रूप से किए गए सूर्य नमस्कार ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान और सकारात्मक बना दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सूर्य नमस्कार के प्रति रुचि विकसित करना तथा शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर आचार्य खेल प्रशिक्षक राम भगत, कपिल शर्मा , सूरजभान लांबा, सुभाष गिल , राजेश मोदी, मनोज शर्मा आचार्या पूनम तंवर, सुमन तंवर,सुमन रानी, सारिका अरोड़ा, किरण मखीजा, शालिनी, नीलम, मनीषा परमार, प्रीति यादव व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button