हरियाणा

हलवासिया विद्या लेवल-अप पार्टी आयोजित

भिवानी,(ब्यूरो): हलवासिया विद्या विहार के माध्यमिक विभाग में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए लेवल-अप पार्टी का हर्षोल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती मांँ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्पण द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में आचार्या मीनाक्षी अग्रवाल द्वारा सफल मंच संचालन किया गया ।कक्षा आठवीं के सभी कक्षाचार्यों बिंदु वर्मा ,नेहा, कांता दांगी ,रिंकी, दीपिका व सभी विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य, नृत्य, नाटक व अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जो विद्यार्थी मंच पर कभी प्रस्तुति नहीं देने के लिए आए थे, उनके द्वारा भी बढ़-चढक़र भाग लिया गया व सभी की प्रस्तुति सराहनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। प्राचार्य विमलेश आर्य ने सभी छात्रों को उनके लक्ष्य की प्राप्ति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी गतिविधि में अवश्य भाग लेना चाहिए। गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थी के अंदर आत्मविश्वास की भावना का भरपूर संचार होता है। उप-प्राचार्य दीपक वशिष्ठ व माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव सांझा करते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को स्नेहरूपी भेंट दी गई। इस अवसर पर बबीता गर्ग,सिंपल बागला, प्रतिभा गोयल, विनीता, अनिल मणि, सुमन पूनिया, संतोष यादव,कविता जिंदल व माध्यमिक विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button