हरियाणा

Gurugram Firing: गोल्फ कोर्स रोड फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, पुलिस ने आरोपी रविकांत को दबोचा; STF भी जांच में जुटी

गुड़गांव : गोल्फ कोर्स रोड पर एक बिल्डिंग के बाहर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविकांत वशिष्ठ (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा 12वीं) निवासी पटेल नगर, गुड़गांव के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी रविकांत के साथी को एक अन्य व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए कहा था। मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मामले में एसटीएफ हरियाणा की गुड़गांव टीम भी जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

आपको बता दें कि 21 फरवरी को गोल्फ कोर्स रोड पर एक बिल्डिंग के बाहर फायरिंग होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बिल्डिंग के केयर टेकर ने डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि बाइक पर आए व्यक्तियों ने इनके ऑफिस के बाहर फायरिंग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच के लिए अपराध शाखा सेक्टर-40 को सौंप दिया था। जिस पर अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए इस आरोपी को काबू कर लिया है।

Related Articles

Back to top button