एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे राज्यपाल, बोले- श्रीमद्भगवद्गीता सभी मजहबों के लिए सर्वमान्य ग्रन्थ

कुरुक्षेत्र : राज्यपाल बंडारू दतात्रेय गुरुवार को कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे। यहां उन्होनें सरस शिल्प मेले व मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने किया। राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव समाज को परिवर्तन देने वाला समारोह है। श्रीमद्भगवद्गीता विषम परिस्थितियों में संजीवनी के साथ-साथ सभी मजहबो के लिए सर्वमान्य ग्रन्थ है। समाज के सभी मानव समस्याओं का हल गीता में निहित हैं

समारोह में पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देकर मनाया जा रहा इसके लिए देश-प्रदेश वासियों को बधाई को देता हूं। राज्यपाल ने कहा कि श्री कृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को युद्ध से पहले आत्मविश्वास दिलाकर युद्ध के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमने 48 कोस के तीर्थ स्थल में 122 तीर्थ चयनित किये हैं। राज्यपाल ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र से स्वच्छता अभियान शुरू कर सराहनीय प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button