हरियाणा
कुरूक्षेत्र में ब्राह्मणों पर फायरिंग की निंदा

भिवानी(ब्यूरो): कुरुक्षेत्र में ब्राह्मण समाज के आध्यात्मिक क्षेत्र के युवाओं के अपमान एवं उन पर गोली दागने की घटना बेहद निंदनीय है। ये विचार राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता,एवं आदर्श ब्राह्मण सभा भिवानी के प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र वशिष्ठ ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो,ओर जो भी दोषी है।उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये। एडवोकेट वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा त्याग तपस्या एवं राष्ट्र की संस्कृति, सभ्यता को बचाने,उसको सहेजने में अपना महत्वपूर्व भूमिका अदा करता आया है। निमंत्रण देकर बुलवाना फिर अपमान किया जाना निंदनीय है।उन्होंने कहा कि इस गोली कांड की निंदा की जा जाए उतनी ही कम है।