एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

बुजुर्ग के साथ बुढ़ापा पेंशन में 340 रुपए Fraud, 5 महीने तक कोर्ट के चक्कर काटे… अब दर्ज हुई FIR

रोहतक: जिले के घरावठी गांव में 70 साल की अनपढ़ पताशो देवी की बुढ़ापा पेंशन में 340 रुपए का गबन करना एक बैंक मित्र को भारी पड़ गया। 5 महीने के लंबे संघर्ष के बाद महिला ने आज आखिरकार बैंक मित्र पर मामला दर्ज करवाने में सफलता हासिल की। इसके लिए बुजुर्ग महिला को 5 महीने तक कोर्ट के चक्कर काटने पड़े, लेकिन महिला ने हार नहीं मानी।

दरअसल, 25 जून को घरावठी गांव की रहने वाली 70 वर्षीय पताशो देवी गांव में ही बैंक मित्र विष्णु के पास बुढ़ापा पेंशन लेने गई थी. उस वक्त पताशो देवी के खाते में 3340 रुपए थे. बुजुर्ग महिला ने बताया कि विष्णु ने दो बार उसके अंगूठे लगवा लिए और 3000 रुपए दिए. बुजुर्ग महिला को शक हुआ तो उसने नजदीकी बैंक शाखा में अपना खाता विवरण निकलवाया तो पाया गया कि 340 रुपए का गबन किया गया है।

बुजुर्ग महिला पताशो देवी ने बताया कि आरोपी विष्णु पहले भी कई बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है, लेकिन बाद में पंचायत में मामला रफा-दफा हो जाता था। पीड़िता के बेटे समुंदर ने बताया कि आरोपी को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके आरोपी लोगों के साथ फ्रॉड कर रहा है।  मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

Related Articles

Back to top button