हरियाणा

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाएं गंभीर आरोप

13 लाख 65 हजार 777 फर्जी वोट बढ़ाए गए ,जो प्रति विधानसभा में15175 वोट फर्जीवाड़ा के माध्यम से बनाए, उदयभान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

होडल, (रतन सिंह): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिली भगत कर 90 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख 65 हजार 777 फर्जी वोट बढ़ाए गए उन्होंने कहा कि प्रति विधानसभा में15175 वोट फर्जीवाड़ा के माध्यम से वोट चोरी किए गए।यह आरोप कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान वोट बढ़ोतरी के आंकड़ों के साथ भाजपा सरकार व चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप भी लगाए।उदयभान ने इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले कार्यकर्ता को कहा था कि उनके पास सब व्यवस्था हैं ,जो वोट चोरी के मामले में शामिल हैं। दरअसल, बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम नाम से शुरू हुए अभियान के बाद से प्रदेश में वोट चोरी के नाम से नई राजनीति शुरू हो गई।इसी अभियान को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने हाइवे पर स्थित कार्यालय पर वीरवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया।वार्ता के दौरान उदयभान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा व चुनाव आयोग के गठजोड़ को उजागर कर वोट चोरी के मामले को बेनकाब किया है।उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 अक्तूबर 2024 को मतदान के बाद वोट प्रतिशत 61.19 होते हुए एक करोड़ 24 हजार 54 हजार 827 वोट के आंकड़े दिए गए।जबकि 6 अक्तूबर की दोपहर को आंकड़ा बढक़र 65.65प्रतिशत हो गया जिसमें एक करोड़ 33 लाख 62 हजार 631 वोट का आंकड़ा हो गया।जिसमें 9 लाख सात हजार 804 वोट बढ़ाए गए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मतगणना से एक दिन पूर्व के सात अक्तूबर की रात के नौ बजे आंकड़ा65 प्रतिशत से बढ़ाकर 67.9 कर दिए गए।जिसमें वोट एक करोड़ 38 लाख 20 हजार 604 कर दिया गया।उदयभान ने कहा कि दो दिन के बीच में 13 लाख 65 हजार 777 वोट प्रदेश में बढ़ाए गए।जो प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 15175 वोट भाजपा व चुनाव आयोग ने बढ़ा गई।
होडल विधानसभा चुनावों में पेश किया गया वोटों का आंकड़ा—
उदयभान ने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र में 190 लोगों के वोटर आई डी नंबर अलग-अलग वोटों में दर्ज हैं।जबकि 1863 लोगों ने दो व तीन स्थानों पर फर्जी वोट बनवाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि 20 से अधिक घरों में 42990 वोट बनाए गए।इसके अलावा 42 घरों में 100 से अधिक वोट हैं।इन चुनावों में 1005 फर्जी वोट डाले गए।उदयभान ने होडल विधानसभा चुनावों में 46090 वोटों की गड़बड़ी का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया।उन्होंने कहा कि यूपी के मथुरा जिले के गांव कामर के पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह व गांव कादौना के सरपंच डालचंद के वोट हरियाणा व यूपी दोनो स्थानों पर पाए गए जो एक उदाहरण हैं।

Related Articles

Back to top button