हरियाणा

हरियाणा की तरक्की के जनक रहे पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल: जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी, ( ब्यूरो): हरियाणा निर्माता कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले चौ. बंसीलाल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रदेशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने गांव गोलागढ़ में उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल को हरियाणा की तरक्की का जनक बताते हुए कहा कि उनका योगदान राज्य के विकास में हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. चौ. बंसीलाल को हरियाणा में आधुनिक बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुधारों के लिए जाना जाता है। हरियाणा की प्रगति में उनका योगदान अतुलनीय रहा। स्व. चौ. बंसीलाल ने अपने कार्यकाल के दौरान कृषि, बिजली, सडक़ों और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जो आज भी उनकी दूरदृष्टि का प्रमाण हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. चौ. बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को उनकी पुत्रवधु राज्यसभा सांसद किरण चौधरी एवं पौत्री सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी आगे बढ़ा रही है तथा प्रदेश भर में अभूतपूर्व विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में अहम भूमिका निभा रही है। जिसके चलते आज समूचा हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button