हरियाणा

हलवासिया विद्यालय में सदनों का गठन व महावीर जयंती मनाई

भिवानी, (ब्यूरो): स्थानीय हलवासिया विद्या विहार में महावीर जयंती मनाई गई। आचार्या नीतू शर्मा ने महावीर जी के ऊपर प्रेरक प्रसंग के द्वारा विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रा नदिंका ने महावीर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग के दिशा- निर्देशन में सदन व्यवस्था की गई। जिसके अंतर्गत अभिमन्यु सदन प्रमुख आचार्या सिंपल बांग्ला तथा सहायक सदन प्रमुख के रूप में आचार्या नीतू शर्मा, एकलव्य सदन प्रमुख आचार्या कविता जिंदल तथा सहायक सदन प्रमुख के रूप में आचार्या सुमन, अर्जुन सदन प्रमुख आचार्या दीपिका तथा सहायक सदन प्रमुख के रूप में आचार्या नेहा, नचिकेता सदन प्रमुख प्रतिभा गोयल तथा सहायक सदन प्रमुख आचार्या ममता शर्मा के निर्देशन में विविध पदाधिकारी छात्रों का चयन किया गया। ताकि विद्यालय में प्रत्येक माह के अंतर्गत आने वाली शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों व अनुशासन संबंधी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाया जा सके। सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों की सहमति के अनुसार अभिमन्यु सदन में छात्रा समिधा को अध्यक्ष तथा छात्र जानवी को सचिव के रूप में चयन किया गया। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत अर्जुन सदन में छात्रा गहना को अध्यक्ष तथा गुंजन को सचिव पद के रूप में नियुक्त किया गया। एकलव्य सदन में छात्र सूर्यांश को अध्यक्ष तथा छात्रा आराध्या को सचिव पद के लिए चयन किया गया। नचिकेता सदन में रिदम को अध्यक्ष तथा वामिका को सचिव के रूप में चयन किया गया। विद्यालय प्रशासक शमशेर सिंह अहलावत एवं प्राचार्य विमलेश आर्य ने सभी सदनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों के विद्यालय के प्रति समर्पण व उत्तरदायित्व की सराहना की। इस अवसर पर सभी सदन प्रमुख शिक्षकगण व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button