साहित्य जगतहरियाणा

लोक गायक धर्मेंद्र ने सेना के रांची में जवानों का किया मनोरंजन

भिवानी, (ब्यूरो): म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक की देखरेख में संगठन के लोक गायक धर्मेंद्र मुरलीपुर ने झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स के जवानों के बीच अपनी मधुर वाणी द्वारा संस्कृति से ओतप्रोत रागनियां व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उनका मनोरंजन किया। इस दौरान उपस्थित सेना के अधिकारियों व जवानों ने उनका अभिनंदन किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जवानों का मनोबल बढ़ता है। ये आयोजन हमें हमारी संस्कृति की याद दिलाते हैं। इस दौरान उन्होंने 26 से 29 जनवरी तक गांव उमरावत स्थित पंडित दादा लख्मीचंद आश्रम में होने वाले 4 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ में आने का निमंत्रण भी दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक ने लोक गायक धर्मेंद्र मुरलीपुर का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश व देशवासियों को अपनी संस्कृति से अवगत करवाना तथा सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की शिक्षाओं की अलख जगाना है।

लोक गायक धर्मेंद्र मुरलीपुर।

Related Articles

Back to top button