एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

कोहरे ने वापस मोड़ दिया जहाज, श्रीनगर से वापस चंडीगढ़ पहुंचकर हुई फ्लाइट की लैंडिंग.. देरी से चली कईं ट्रेनें

चंडीगढ़: शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह चंडीगढ़ में छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कम दृश्यता के चलते चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जहां कईं उड़ानें विलंबित हुईं। वहीं, कई फ्लाइट्स को वापस लौटना पड़ा।

चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए जाने वाली फ्लाइट अपने तय समय से 4 घंटे देरी से उड़ी, लेकिन श्रीनगर में दृश्यता महज 700 मीटर होने के कारण फ्लाइट वहां नहीं उतर पाई। इसके चलते पायलट जहाज को वापस चंडीगढ़ ले आए और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई।

उधर, शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे का असर आम के साथ रेलवे यातायात पर भी दिखाई दिया। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चंडीगढ़ पहुंची। देर रात या अल सुबह पहुंचने वाली ट्रेनें सुबह और दोपहर तक चंडीगढ़ पहुंच रही थी। वहीं, मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में इसी प्रकार से कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। साथ ही आने वाले दो दिनों में हरियाणा के कईं शहरों में मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button